Breaking News

Raipur Jewelry Shop Theft: दीवार में सेंध लगाकर 10 लाख के जेवर ले उड़े नकाबपोश, CCTV में कैद वारदात

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर में अज्ञात चोर एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। चोरों ने शॉप ने पीछे की दीवाल में छेद कर दुकान के अंदर प्रवेश किया था। पता चला है कि दुकान की दीवाल में छेद करने चोरों ने दो दिन कोशिश की। दूसरी कोशिश में चोर कामयाब हुए। इस बात की जानकारी दुकान के अंदर लगे फॉल्स सिलिंग के डैमेज होने के बाद मिली। ज्वेलरी शॉप से ढाई तोला सोने के जेवर के साथ दो किलो से ज्यादा चांदी के जेवर चोरी हुए है।

पुलिस के मुताबिक, चोरो ने कर्मा चौक स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स को निशाना बनाया। इस दुकान के संचालक सुनील जैन है। कारोबारी ने पुलिस को बताया है कि सुबह दुकान खोलने के बाद वह अंदर गया तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला साथ ही दीवाल में 12 से 18 इंच के करीब छेद मिला। छेद ऐसा था कि, एक बार में एक ही आदमी घुस पाए। घटना स्थल से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दुकान के अंदर दो नकाबपोश चोरी करते दिखे है। पुलिस को घटना में तीन से चार लोगों के शामिल होने की आशंका है।

धार गिरोह के हाथ होने की आशंका
चोरी की घटना में पुलिस को मध्यप्रदेश, धार के शातिर चोर गिरोह के हाथ होने की आशंका है। यह गिरोह रेलवे स्टेशन से सटे इलाको की रेकी करने के बाद चोरी करता है। गिरोह के सदस्य खाली प्लाट से सटी दुकानों की निगरानी करते है और वारदात के बाद उसी रास्ते से वापस लौट जाते है। पुलिस को चोरों के भागने के भी सीसीटीवी फुटेज मिले है। चोरो के बाइक से भागने की जानकारी मिली है।

इस कारण चोरी करने में कामयाब
दुकान के पीछे एक बड़ा सा खाली प्लाट है। प्लाट बाउंड्री से घिरा है। बाउंड्री के गेट पर ताला लगा है। चोर दीवाल फांदकर प्लाट के अंदर घुसे। इसके बाद दीवार में छेद करने की कोशिश की। पहले दिन कामयाची नहीं मिलने पर चोर दूसरे दिन पुन पहुंचे और उसी जगह पर दीवार पर छेद कर अंदर प्रवेश कर जेवर चोरी कर ले गए।

कचना की चोरी का अब तक खुलासा नहीं
करीब एक महीने पहले कचना के शिव ज्वेलर्स में भी चोरी हुई थी। चोर गैस कटर से शटर काटकर दुकान मे घुसे थे। उस मामले में करीब दो तोला सोना और 15 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला था। इसमे एक नकाबपोश चोर दुकान के अंदर जेवर निकालता दिखाई दिया था। पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन डेढ़ माह बाद भी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *