दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र से हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर लक्ष्य और नीरज को गिरफ्तार किया है. इन पर 1 लाख का इनाम था. ये दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग समेत कई गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल थे. USA में मौजूद हिमाशु भाऊ के इशारे में दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले में भी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. दिल्ली पुलिस लंबे समय से इन दोनों की तलाश में थी और अब महाराष्ट्र से इन्हें दबोचने में कामयाबी मिली है.
दिल्ली पुलिस ने NIA के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को पकड़ा है. ये शूटर्स दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों में शामिल थे. इन शूटर्स का नाम लक्ष्य और नीरज है, ये शूटर्स महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं. दोनों पर 1 लाख रुपए का इनाम था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग और हत्या जैसे मामलों में शामिल बताए जा रहे हैं.
दिल्ली में रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग की कई घटनाओं में इन दोनों शूटर्स का नाम सामने आया था. इनके खिलाफ दिल्ली में रंगदारी के लिए फायरिंग करने की एफआईआर दर्ज है. पुलिस जांच में सामने आया कि यह गोलीबारी विदेश से अपना नेटवर्क ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर की गई थी. इतना ही नहीं, ये दोनों हरियाणा में हुए एक बड़े हत्याकांड में भी शामिल बताए जा रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की यह गिरफ्तारी गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों और विदेश से चल रहे इस ऑपरेशन की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है.
हिमांशु भाऊ एक खतरनाक गैंगस्टर है जो फिलहाल विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों में उसके गैंग का हाथ बताया जाता है. विदेश में रहते हुए भी वह अपने शूटर्स के जरिए अपराधों को अंजाम देता रहा है. हिमांशु हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. उसके खिलाफ तीन साल पहले यानि 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. उस पर ढाई लाख का ईनाम भी घोषित है.
हिमांशु भाऊ के शूटर्स के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. यहां पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर्स को पकड़ा है, लेकिन इससे पहले भी दो शूटर्स गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी में कार्रवाई की थी. उस समय 22-23 जनवरी की रात को हरियाणा के हिरनकुंडना से दिचाऊं कलां रोड पर मुठभेड़ हुई थी. इसी मुठभेड़ में बदमाश विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान नाम के शख्स पकड़ा गया था.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter