Breaking News

ट्यूशन से लौट रही छात्रा को नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। मधुकरपुर निवासी राम मिलन यादव की 14 वर्षीय बेटी पलक यादव, जो मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा थी, ट्यूशन से साइकिल से घर लौट रही थी।

महेशपुर के पास नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सलोन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रायबरेली पुलिस ने बाइक चालक मुकेश सरोज, निवासी बड़हुआ (उदयपुर थाना क्षेत्र, प्रतापगढ़) को हिरासत में ले लिया है। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो मौके से फरार हो गए।

चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में था। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

Indore News: नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने विदेशी महिला के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आई है. दरअसल, यहां के गांधी हॉल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *