पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी : DGP राजीव कृष्ण ने किया ऐलान, जानकर खुशी से झूम उठेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से बड़ा राज्य है। ऐसे में कानून व्यवस्था और बंदोबस्त ड्यूटी करना भी एक बड़ा चैलेंज है। तीज त्योहार तो है ही साथ मे सामान्य दिनों (UP Police Leave) में भी पुलिसकर्मियों को लगातार तैनाती पर रहना पड़ता है। लेकिन आज पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने एक बयान जारी किया। जिससे कि इन पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गए।

अब मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
दरअसल यूपी में आबादी के लिहाज से लागभग 8 व्यक्ति पर एक पुलिसकर्मी है। ऐसे में उनको ड्यूटी पर मुस्तैद रहना पड़ता है। पुलिसकर्मियों को लगातार ड्यूटी (UP Police Leave) पर तैनात रहने का दबाव बना रहता है। ऐसे में छुट्टियां भी समय से उनके लिए उपलब्ध नही हो पाती है। लेकिन अब ऐसा नही होगा।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि पुलिसकर्मियों को अब साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा क्योंकि विभाग को बड़ी संख्या में आरक्षी मिले हैं। फोर्स की कमी के चलते अभी तक पुलिस के वेलफेयर (UP Police Leave) पर कोई काम नहीं हो पा रहा था। इस व्यवस्था से पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग से अपराध नियंत्रण पर कार्य कर सकेंगे।

Check Also

‘उंगली पकड़कर आए और अब गला दबाने लगे…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- मुगलों-अंग्रेजों ने भारत को तबाह कर दिया

सीतापुर। जिले के तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ जी महाराज आश्रम में सीएम योगी ने जनसमूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *