‘गैर हिंदुओं से प्रसाद मत खरीदो, मंदिर के पास दिखें तो ठुकाई करो…’, साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोलीं- घर में किसी विधर्मी को ना आने दें

MP News: भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान सामने आया है. पूर्व सांसद ने गैर-हिंदुओं से प्रसाद ना खरीदने की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधर्मियों के हाथ से बनी कोई भी चीज नहीं खाना है. मंदिर के आसपास दिखें तो ठुकाई करो. उन्होंने ये भी कहा कि मंदिरों में नवरात्रि में ऐसे कई ग्रुप बनाकर खोजना पडे़गा कि हमारे मंदिरों के आसपास प्रसाद कौन बेचता है.

‘विधर्मियों से हम प्रसाद नहीं खरीदेंगे’
साध्वी प्रज्ञा रविवार को भोपाल के छोला इलाके में दुर्गा वाहिनी पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने यहां महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गैर हिंदुओं से प्रसाद मत खरीदो, मंदिर के आसपास ऐसे लोग मिलें तो ठुकाई करो. ना उनको बेचने देंगे, ना आने देंगे. उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों में नवरात्रि में ऐसे कई ग्रुप बनाकर खोजना पडे़गा कि हमारे मंदिरों के आसपास प्रसाद कौन बेचता है. अगर प्रसाद बेचते हुए कोई विधर्मी का पता चले तो जितनी हो सके उसकी ठुकाई करो. विधर्मियों से हम प्रसाद नहीं खरीदेंगे.

‘हर घर में दुर्गा तैयार करो’
पूर्व सांसद ने कहा कि हां मैंने ये कहा है कि आपको अपने घरों में हथियार रखना चाहिए. हां, मैंने कहा कि हथियारों को जरा धार तेज करके रखना चाहिए क्योंकि जब हमारी बेटियों-बहनों को घरों में से उठाकर उनके टुकड़े करके रोड पर बिखेर दिए जाते हैं तो हमारे अंदर बहुत पीड़ा होती है.

उन्होंने आगे कहा कि इस पीड़ा को बाहर निकालने के लिए जब दुश्मन हमारे घर की दहलीज पार करने का प्रयास करे तो उनको बीच में से काट देना चाहिए. दुर्गा वाहिनी का यह काम है कि हर घर में दुर्गा तैयार करो. हर घर में हथियार रखने के लिए आह्वान करो. हर घर में नियम-कानून का हम पालन करते हैं, क्योंकि ये देश हमारा है.

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *