चलती बस रोककर चालक-कंडक्टर से मारपीट और लूट, 4 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

बलरामपुर : जिले के दलधोवा घाट स्थित शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 जून को मोती श्री बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट तथा लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद आरोपी बोलेरो वाहन में सवार होकर फरार हो गए थे. नाकाबंदी के बावजूद आरोपी रात और जंगल का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गए थे.

पुलिस ने विशेष टीम की थी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी की. मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता को एमसीबी जिले के पटना क्षेत्र से पकड़ा गया. पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया.

आरोपियों ने कबूल किया जुर्म
पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध घटित करना बताया. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है. पूरे मामले में कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने चारो आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है.

सभी को भेजा गया जेल
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

Check Also

बाढ़ का कहर: ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे 24 लोग, रेस्क्यू में जुटी नगर सेना की टीम…

बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *