Breaking News

हत्या या कुछ और? गेस्ट हाउस में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में 65 वर्षीय बुजुर्ग किशोरी रस्तोगी का शव मिला. मृतक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि मृतक किसी कार्य से मुगलसराय आया हुआ था और गेस्ट हाउस में ठहरा था. प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फेज की जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. इस घटना से गेस्ट हाउस परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *