तलाक के बाद फिर इश्क में हार्दिक पंड्या, इस मॉडल से हुआ प्यार, जानिए दोनों की उम्र में कितना है अंतर

Hardik Pandya Relationship: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मॉडल माहिका शर्मा के साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें तेज हो गई थी. वहीं आज यानी 11 अक्टूबर को हार्दिक पंड्या अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने नए रिश्ते को इंस्टाग्राम पर कन्फर्म किया है.

हार्दिक पंड्या और मॉडल माहिका शर्मा एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं. वहीं इन चर्चाओं के बीच पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वे माहिका के साथ साथ बीच पर नजर आए.

हार्दिक से 8 साल छोटी हैं माहिका
इस तस्वीर में हार्दिक ओवरसाइज जैकेट, शॉर्ट्स और चप्पल पहले हुए थे. आपको बता दें कि 32 साल के हार्दिक पंड्या से उम्र में माहिका 8 साल छोटी हैं. माहिका की उम्र 24 साल है. वहीं हार्दिक ने माहिका की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को टैग करते हुए अपने रिश्ते के बारे में कन्फर्म किया.

हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की
इस तस्वीर के साथ-साथ हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की, जिसमे मॉडल माहिका ब्लैक लेदर मिनी ड्रेस पहनी हुई थीं. इस ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं हार्दिक ने कूल और कॉन्फिडेंट लुक अपनाया. जैसे ही हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपलोड किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. फैन्स तरह-तरह के कॉमेंट्स करने लगे हैं.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *