Fake Bill: स्कूलों में फर्जी बिलों का खेल,कोटा के दो स्कूलों पर उठे बड़े सवाल…

बिलासपुर जिले में स्कूलों के शाला अनुदान और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। (Fake Bill) सिरगिट्टी और देवरीखुर्द संकुल के बाद अब कोटा विकासखंड के प्राथमिक शाला परसापानी और प्राथमिक शाला छतौना में वित्तीयअनियमितताओं की शिकायत सामने आई है।जानकारी के अनुसार सामग्री खरीदी और अन्य खर्चों के नाम पर लगाए गए कुछ बिलों को लेकर संदेह जताया गया है।

फर्जी बिल लगाकर निकाली गई राशि? शिक्षा विभाग कर रहा जांच… (Fake Bill)
आरोप है कि जिन दुकानों के नाम से बिल लगाए गए, संबंधित दुकानदारों ने ऐसे बिल जारी करने से इनकार किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों स्कूलों के प्रधान पाठकों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Check Also

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से पहले GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, कई धारदार हथियार किए बरामद

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *