‘बड़े पापा उठ नहीं रहे हैं…’, मंडला में रक्षाबंधन के दिन भाई की हत्या, 5 KM चलकर थाने पहुंची बच्ची ने लगाई गुहार

Crime News: मध्य प्रदेश के मंडला से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जब पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा था तभी यहां पर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली. इस घटना से घबराकर 8 साल की बच्ची पैदलचल कर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आइए जानते है पूरा क्राइम वारदात.

बिछिया थाना क्षेत्र का मामला
मामला मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के नेवसा (कोटवार टोला) गांव का है. यहां के बाजारी मरकाम (45) और उसके छोटे भाई अनिल मरकाम (40) के रक्षाबंधन के दिन घर में खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने एक साथ बैठखर शराब पी थी और फिर दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया.

इस बात पर हुआ विवाद
विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली. इस घटना के दौरान आरोपी अनिल मरकाम की 8 साल की बेटी घर पर ही मौजूद थी, जिसने पूरी घटना अपने आंखो से देखी. घटना के बाद बच्ची घबराई नहीं और वो 5 किमी पैदल चलकर बिछिया थाने पहुंची। थाने पहुंचकर बच्ची ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मेरे बड़े पापा उठ नहीं रहे हैं, पापा ने उन्हें मारा था, मेरे घर चलिए.

आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. आरोपी अनिल मरकाम अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. त्योहार के दिन हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *