सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का कहर! 31 लोगों को काटा, बच्चे पर हमले का वीडियो आया सामने

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच एक आक्रामक कुत्ते ने 31 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़िए पूरी खबर
दरअसल, वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 4 में कुत्ते का आतंक देखने को मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता एक दिन पहले से असामान्य व्यवहार कर रहा था और राह चलते लोगों को निशाना बना रहा था। अब तक उसने 31 लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

घायलों को दिया गया एंटी-रेबीज इंजेक्शन
सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अस्पताल के डॉ. नरेंद्र रात्रे RMO ने बताया कि सभी 31 घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया है और उनकी हालत सामान्य है।

पार्षद ने की कुत्ते को पकड़ने की मांग
इधर, पार्षद रामनाथ सिदार ने प्रशासन से तत्काल कुत्ते को पकड़ने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है। नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

हमले का वीडियो आया सामने
इधर बच्चे पर हुए कुत्ते के हमला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से आक्रामक कुत्ता अचानक बच्चे के पास पहुंचा और उसे बुरी तरह से नोंच डाला।

Check Also

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाएं इवेंट मैनेजर्स, अरुण साव ने किया खास आह्वान

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *