Breaking News

Fake Police: नकली पुलिस बनकर ट्रक ड्राइवर से लूट: 9 बोरी तंबाकू और नकदी लेकर हुए थे फरार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी (Fake Police) बनकर ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार, शहडोल से बिलासपुर तंबाकू लेकर आ रहे एक ट्रक चालक को हाफा के पास एक हाईवे ढाबे पर ब्रेजा कार सवार युवकों ने रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताकर डराया-धमकाया।

ब्रेजा कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद (Fake Police)
आरोपियों ने न केवल ट्रक से 9 बोरी तंबाकू जबरन उतरवा ली, बल्कि ड्राइवर को अपनी कार में बिठाकर उससे छोड़ने के बदले 8 हजार रुपये की अवैध वसूली भी की। ट्रक चालक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से लूट में उपयोग किया ब्रेजा कार, चोरी की गई तंबाकू की बोरियां और नकदी बरामद कर ली है, और अब आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है

Check Also

देवपहरी झरने पर फोटो खींचने पहुंचे 3 दोस्‍त टापू पर फंसे, 15 घंटे चले रेस्‍क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *