वनरक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी की आशंका: 113 के रिजल्ट पर रोक, 2022 में 1670 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच अब वन रक्षक भर्ती तक पहुंच गई है। जांच कर रही टीमों को फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में भी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने कुछ असामान्य पैटर्न पकड़े हैं। इसके आधार पर 113 सफल उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है।

बता दें कि वर्ष 2022 में वन विभाग ने 1670 वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) पदों के लिए भर्ती निकाली थी। 25 मई से 20 जून 2023 के बीच ऑनलाइन परीक्षा हुई। लगभग एक लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। 13 दिसंबर 2024 को अंतिम रिजल्ट जारी किया गया। ईएसबी ने अब तक वन विभाग को 1340 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। इनमें से 1173 उम्मीदवारों की नियुक्ति हो चुकी है। 167 उम्मीदवार ज्वाइन नहीं कर पाए हैं, इसलिए उनका वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ।

ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि जहां रिजल्ट में असामान्य पैटर्न नजर आता है, वहां रिजल्ट को होल्ड किया जाता है। फिर विस्तृत जांच होती है। जांच से संतुष्ट होने पर ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है।

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *