अहमदाबाद प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) की घटना से लोग अभी तक उभर नहीं पाएं हैं. इस हादसे में गुजरात के एक मशहूर फिल्ममेकर महेश जीरावाला (Mahesh Jirawala) का भी निधन हो गया है. पहले उनके निधन की कोई जानकारी नहीं आई थी, लेकिन अब डॉक्टर्स के डीएनए टेस्ट के बाद निधन की पुष्टि हो गई है.
शव लेने से परिवार ने किया था इनकार
बता दें कि 12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) में कुल 240 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी. उन पीड़ितों में फिल्ममेकर महेश जीरावाला (Mahesh Jirawala) भी शामिल है. शाहीबाग में दुर्घटना स्थल पर उनका स्कूटर देखा गया था, जिसके बाद उनके लापता होने की आशंका जताई गई थी. वहीं, अब शव के पुष्टि हो जाने के बाद परिवार वालों ने उनके शव को लेने से इनकार कर दिया था.
डीएनए टेस्ट में हुई पुष्टि
एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर्स ने जब डीएनए टेस्ट तब ये खुलासा हुआ की इस हादसे में फिल्ममेकर महेश जीरावाला (Mahesh Jirawala) का भी निधन हो गया है. डीएनए जांच में उनके शव की पहचान हो गई है. जिसके बाद डॉक्टर्स ने परिवार वालों को अंतिम संस्कार के लिए फिल्ममेकर के शव को सौंप दिया है.
घटनास्थल के पास मिला था महेश जीरावाला का स्कूटर
बता दें कि महेश जीरावाला (Mahesh Jirawala) के परिवार वालों ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल्स भी दिए थे. इस हादसे के बाद से ही उनका फोन बंद बता रहा था. वहीं, जब लास्ट लोकेशन निकलवाया गया तो घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर पाया गया और वहीं पर उनका स्कूटर भी मिला था. वहीं डीएनए की रिपोर्ट में साफ हो गया है कि फिल्ममेकर ने भी इस हादसे में अपनी जान गवां दी है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter