इंडिगो विमान के टॉयलेट में मिला ‘Danger’ लिखा टिश्यू पेपर, मची अफरा-तफरी

Indigo: इंडिगो विमान में ‘Danger’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया. कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मौके पर पहुंची टीम ने इंडिगो विमान की तलाशी ली. हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. जहां पर फ्लाइट 911 (मुंबई – अहमदाबाद) जाने के लिए तैयार थी. इसी दौरान अचानक से यह मामला सामने आ गया. जिसकी वजह से यात्रियों में घबराहट होने लगी. हालांकि, तुरंत ही पुलिस की टीम ने जांच की और तलाशी ली. जब कोई संदिग्ध बस्तु नहीं मिली, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली.

जांच शुरू
इंडिगो की यह फ्लाइट एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 पर खड़ी थी. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली. फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से मुंबई कंट्रोल रूम को विमान में बम होने की आशंका का संदेश भेजा गया, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. फिलहाल, अभी यह पता नहीं लग पाया है कि यह पेपर किसने रखा है और किस मकसद से रखा है. अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है.

इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास
इससे पहले भी 29 मार्च को इंडिगो के ही विमान का एक यात्री ने लैंडिंग से पहले ही इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया था. पायलट ने स्थिति को देखते हुए तुरंत ही लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा हवा में ले गया, जिससे बड़ी घटना को टाला जा सका. बाद में आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया. इस दौरान जब सुरक्षा कर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अजीबो-गरीब जवाब दिया. कहा कि भूत के असर में था. उसने यह भी दावा किया कि उसे यह नहीं पता था कि इमरजेंसी बटन दबाने से गेट खुल सकता है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Check Also

आग में मौत का तांडव : एक के बाद एक फटे 10 से ज्यादा सिलेंडर, आगजनी से दो जिंदगी खामोश, मवेशी भी झुलसे

लखनऊ. विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम झुग्गी-झोपड़ियों में हुई आगजनी की घटना में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *