Food Inflation: आम आदमी की रसोई पर महंगाई का डबल अटैक, प्याज के दाम लगभग दोगुने तो चीनी 31% महंगी

Food Inflation News: देश भर में महंगाई का असर आम लोगों पर पड़ रहा है. फूड आइटम्स की कीमतों में उछाल आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. घर का बजट बनाने में जनता को समस्या आ रही है. प्याज, चीनी, सरसों, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेल के दाम में बढ़त देखने को मिली है. इस वजह हिसाब-किताब बिगड़ गया है. 24 नवंबर 2025 से 24 नवंबर 2026 के सरकारी आंकड़े इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि महंगाई में इजाफा हुआ है.

प्याज के दाम हुए दोगुने
प्याज का इस्तेमाल लगभग हर खाने में होता है. पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज लगभग दोगुने दाम पर मिल रही है. जहां साल 2025 में प्याज 26.956 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही थी. वहीं, 24 नवंबर 2026 को प्याज का औसत खुदरा भाव 53.38 रुपये प्रति किलो हो गया. प्याज ने सबको रुला दिया है.

चीनी की बात करें तो कीमत 46.60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 61.06 रुपये प्रति किलो हो गया है. पिछले के मुकाबले इस साल 31.03 फीसदी की वृद्धि हुई है. इस रेस में चावल भी पीछे नहीं है. साल 2024 में प्रति किलो चावल की कीमत 43.34 रुपये थी, तो इस साल ये बढ़कर 48.25 रुपये हो गई है. लगभग 11.33 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं गेहूं और आटे के दाम में हल्की बढ़ोतरी हुई.

खाने के तेल में भी बढ़त
केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आंकड़ों के अनुसार खाने के तेल में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. सरसों के तेल के औसत खुदरा कीमत की बात करें तो ये 186.54 रुपये से बढ़कर 215.30 रुपये हो गया है. इस तरह देखा जाए तो कीमत में 28.76 रुपये की वृद्धि हुई है. सोयाबीन तेल में 15.56 फीसदी की वृद्धि के साथ 169.45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, सूरजमुखी का तेल 190.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जिसकी पहले कीमत 165.05 रुपये थी.

दाल के भाव में भी वृद्धि हुई है. आंकड़ों के मुताबिक चना दाल 86.85 रुपये से बढ़कर 96.13 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसमें 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. तुअर दाल की कीमत 115 से 136 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. मसूर दाल में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

महंगाई बढ़ने के क्या कारण हैं?

  • कमजोर मानसून के कारण फसल उत्पादन पर असर पड़ा.
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव.
  • पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति.
  • भारत अपनी आवश्यकता के आधे से ज्यादा तेल आयात करता है.

Check Also

MP Bank Strike 2026: 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बैंक हड़ताल, 8 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम

भोपाल: मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आईडीबीआई बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *