Breaking News

संविधान हत्या दिवस : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, नई पीढ़ी को जानना जरूरी…

रायपुर। 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल से नई पीढ़ी अवगत रहे इस उद्देश्य से भाजपा आज संविधान हत्या दिवस मना रही है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि आपातकाल और 1984 का सिख दंगा, ये दोनों घटनाएं कांग्रेस के ताज में नगीने हैं. कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, असुरक्षा और विरोधियों की हत्या शामिल है. यह बात इस पीढ़ी को जानना जरूरी है.

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि आखिर मानव अधिकार क्यों निलंबित किए गए. सत्ता में आने के लिए कांग्रेस आज माफी मांगे उससे फर्क नहीं पड़ता. इसके साथ उन्होंने भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस दफन होगी तो चारों अपने कंधे पर उसे ले जाएंगे. संगति के लिए इसकी जरूरत है.

वहीं सचिन पायलट के अंतर्कलह नहीं दिखने वाले बयान पर चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि अंतर्कलह नहीं तो नेता प्रतिपक्ष लाठी किस पर चलाएंगे? हम पर चलाएंगे क्या? किसके कहने पर लाठी चलाएंगे? वहा किसके कहने पर पहुंचे? नेता प्रतिपक्ष उत्तेजित होने वाले आदमी नहीं है? अब कान छुपाने के लिए इनको कुछ तो पहनना ही पड़ेगा ना.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आ चुके हैं. उनके नेतृत्व में अधिवेशन होने के बाद कांग्रेस यहां क्यों हारी? उनका भाषण हुआ और भाजपा चुनाव जीती. वह भाषण देंगे और फिर हमारा चुनाव जीतने का रास्ता पुष्ट हो जाएगा.

Check Also

चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राहत: निवेशकों की सूची तैयार, जल्द लौटेगा पैसा

चिटफंड कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए निवेशकों के लिए राहत भरी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *