Raipur: रायपुर में पुलिस की लोडर गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, मौके पर भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Raipur: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार पुलिस की लोडर गाड़ी ने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहन को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अंश आठवानी था.

वहीं सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने माना पुलिस वाहन स्पीड में थी. हादसे के बाद चालक फरार है. उसे गिरफ्तार कर लेंगे.

Check Also

मोबाइल मेडिकल यूनिट पर उठे सवाल, भव्या हेल्थ सर्विसेज को नोटिस से अव्यवस्थाओं की खुली पोल

जगदलपुर। बस्तर संभाग में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *