Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आज का Gold-Silver का भाव

Gold-Silver Rate: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोमवार, 30 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों पर भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. निवेशकों में अभी भी डर की स्थिति बनी हुई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव आज गिरकर करीब 1,44,000 के करीब पहुंच गया है. जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 145,000 रुपए से ऊपर बंद हुआ था. वहीं चांदी में भी शुक्रवार को तेजी आई थी. लेकिन आज चांदी पर भी गिरावट दर्ज की गई है.

सोना-चांदी की कीमतों में सिर्फ भारत में ही गिरावट नहीं दर्ज की गई है. बल्कि वैश्विक गिरावट दर्ज की जा रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में इन दिनों अनिश्चितता बनी हुई है. जिसकी वजह से बाजार में लगातार गिरावट जारी है. सोमवार को सोना करीब 1.38 प्रतिशत गिरकर 4,462 डॉलर औंस पर आ गया, जबकि चांदी करीब 2 प्रतिशत टूटकर 68.3 डॉलर औंस के स्तर पर पहुंच गई.

क्यों गिर रहे चांदी-सोना के दाम?
सोना-चांदी के दाम कई वजहों से गिर रहे हैं. जिसमें सबसे अहम है मिडिल ईस्ट में चल रही जंग. जंग की वजह से निवेशक घबराए हुए हैं. इसके साथ ही अमेरिकी बॉन्ड पर बढ़ती यील्ड, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती भूराजनीतिक अनिश्चितता भी बड़ा कारण है. जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई का खतरा पैदा हो गया. शायद यही वजह है कि निवेशक महंगाई के जोखिम को देखते हुए निवेश से बच रहे हैं और पैसे निकाल रहे हैं.

खरीदारी का सही समय?
पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि सोना-चांदी की कीमतों पर भारी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. सोना-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है. इसकी कई वजहें हैं, जैसे युद्ध महंगाई और ब्याज दरों का दबाव, जो इनकी दिशा तय कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक सोना-चांदी में निवेश को लेकर जल्बाजी बिल्कुल न करें. क्योंकि आने वाले समय में सोना-चांदी की कीमत पर भारी उतार-चढ़ाव की संभावना है.

Check Also

टूरिस्ट हब बनेगा बाबा नीब करौरी धाम, फिरोजाबाद में हो रहा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, आधुनिक सुविधाएं की जा रही विकसित

फिरोजाबाद। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार फिरोजाबाद स्थित बाबा नीब करौरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *