Delhi Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 25 ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से फरीदाबाद तक छापेमारी

केंद्रीय जांच एजेंसियों को दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक का अल-फलाह यूनिवर्सिटी से लिंक मिला है. जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार की सुबह 5 बजे यूनिवर्सिटी के करीब 25 ठिकानों में रेड की. इसमें अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों, संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

दरअसल, दिल्ली में 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद से अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसियों के घेरे में है, क्योंकि इस मामले में शामिल मुख्य संदिग्धों के तार इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े पाए गए थे. जांच में नाम सामने आने के बाद इस यूनिवर्सिटी को संभावित ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ से जुड़ा माना जा रहा है. जिसकी जांच तेज कर दी गई है.

जांच एजेंसियों के अनुसार, घटना से जुड़े लोग डॉक्टर थे. इस हमले का मुख्य आरोपी आतंकी उमर, जो ब्लास्ट के दौरान मारा गया. वह डॉक्टर था और अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था. हालांकि, अल-फलाह ने आतंकी उमर से कोई संबंध न होने की बात कही है. यूनिवर्सिटी के अनुसार कैंपस का इस्तेमाल किसी आतंकी गतिविधियों में नहीं हुआ है.

छात्रों में भय का माहौल
फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल केस में यूनिवर्सिटी का नाम आने के बाद छात्र काफी परेशान और भयभीत है. सूत्रों के अनुसार हाल ही में वहां परीक्षा होने वाली है. ऐसे समय में छात्रों और कर्मचारियों के पास परिसर में ही रहने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है. जानकारी के अनुसार कुछ छात्र डरकर घर भी लौट गए हैं.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *