राजधानी में चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर: सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा हॉलिडे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चार दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। शहर में चार दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

राजधानी भोपाल में साल 2026 में चार स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है। जिसमें मकर संक्रांति और महानवमी शामिल है। वहीं गैस त्रासदी बरसी पर केवल भोपाल शहर में सरकारी छुट्टी रहेगी। यानी इन दिनों में शासकीय कार्यलाय बंद रहेंगे।

  • 14 जनवरी (बुधवार) मकर संक्रांति पर भोपाल में लोकल हॉलिडे रहेगा।
  • 25 सितंबर (शुक्रवार) अनंत चतुर्दशी को भी भोपाल में अवकाश घोषित किया गया है।
  • 19 अक्टूबर (सोमवार) महानवमी पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • 3 दिसंबर (बुधवार) भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर केवल भोपाल में छुट्टी रहेगी।

Check Also

IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, RCB-KRR मैच के टिकट की बुकिंग शुरू, ऐसे करें बुक

RCB vs KKR Tickets Update: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट फैंस के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *