बेमेतरा के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने हरीश कुमार यादव, संभाला पदभार

बेमेतरा। जिले के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने अपना परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी शशिकला उईके सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारियों ने नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

भेंट के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। इस मौके पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *