18 अगस्त को साय मंत्रिमंडल विस्तार, गजेंद्र, खुशवंत और राजेश बन सकते हैं मंत्री, क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संकेत दे दिये हैं। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि 18 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। तीन नये मंत्री बनाये जा सकते हैं। सीएम साय ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा, इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा, मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है।

साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग से मंत्री हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। वहीं, बस्तर से केदार कश्यप अकेले मंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी वर्ग से गजेंद्र यादव, सामान्य वर्ग से राजेश अग्रवाल और अनुसूचित जाति वर्ग से गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाने की चर्चा हैँं। साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय 10 मंत्रियों के साथ काम कर रहे हैं।

हरियाणा की तर्ज पर हो सकता है साय कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते है। नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

ये हैं संभावित नाम
मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी वर्ग से गजेंद्र यादव, सामान्य वर्ग से राजेश अग्रवाल और अनुसूचित जाति वर्ग से गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाने की चर्चा हैँं।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे थे।बताया जाता है कि चर्चा के उपरांत 18 तारीख तय किए जाने की जानकारी आ रही है।

Check Also

CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही

vCG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *