घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 109 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के (Supreme Court Decision) बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की क्यूरेटिव पिटीशन भी खारिज कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।अब यूनिवर्सिटी को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी 109 कर्मचारियों …
Read More »Rajasthan News : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या : ब्लैक स्कॉर्पियो में आए 6 हमलावर, तलवार से काट डाला गला
राजसमंद के खमनोर थाना क्षेत्र के गांव गुडा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव के चौराहे पर ब्लैक स्कॉर्पियों में 6 हमलावरों ने तलवार से युवक हिम्मत सिंह दासाना को काट डाला है. इस हादसे में उनकी मौत हो गई हैं. हिम्मत सिंह दासाना मुंबई में काम करता था और कुछ दिन पहले …
Read More »प्यार के लिए जिंदगी की कुर्बानी! संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक-युवती की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
एटा. एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. दोनों की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. …
Read More »Delhi Violence: हर गली में फोर्स, दुकानें बंद, सड़कों पर सन्नाटा; तुर्कमान गेट में कर्फ्यू जैसे हालात, पुलिस ने इलाके को छावनी में किया तब्दील
Delhi Violence: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार आधी रात को फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने के लिए 32 बुलडोजरों के साथ अभियान चलाया।इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने नगर निगम और दिल्ली पुलिस पर पथराव किया, जिससे 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और …
Read More »दिल्ली में रेनवाटर हार्वेस्टिंग पिट्स में मिला सीवर का गंदा पानी, DJB ने NGT को सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली में बारिश का पानी जो घर की छतों से इकट्ठा होकर भूजल को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल होता है, वही अब बड़े खतरे का सबब बनता जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। सितंबर 2025 में द्वारका के कोऑपरेटिव ग्रुप …
Read More »Raipur: हिट एंड रन मामले में विधायक रेणुका सिंह का बेटा लक्की सिंह गिरफ्तार, घायल युवक की हालत नाजुक
Raipur Accident: राजधनी रायपुर के अग्रसेन धाम चौक के पास हुए हिट एंड रन की घटना में पुलिस ने BJP विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया. इस प्रकरण में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी नहीं की गई है और …
Read More »दिल्ली में आधी रात चला बुलडोजर, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण पर कार्रवाई, पुलिस पर पथराव
Delhi: दिल्ली नगर निगम ने तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास बनी फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. अतिक्रमण को हटाने की प्लानिंग सुबह 8 बजे से थी, लेकिन यह तड़के करीब 1:30 बजे से शुरू कर दी गई. अतिक्रमण को हटाने के लिए 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे थे. इस दौरान इलाके में …
Read More »बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने भारत आना ही होगा, नहीं तो कटेंगे अंक, ICC की BCB को दो टूक
T20 World Cup News: बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने के लिए मना कर दिया था. इसके लिए आईसीसी से शिकायत की थी लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने कहा कि अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आता तो उसके अंक काटे जाएंगे. यह विवाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को …
Read More »CG News: बालोद में 9 से 13 जनवरी तक होगा राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन, स्थगन की खबर पर सरकार ने दिया ये बयान
CG News: छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है. इस जंबूरी में देश …
Read More »CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर-कोहरे का डबल अटैक, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों में राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है. इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध भी परेशानी का कारण बन …
Read More »CG News : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, DEO ने की निलंबन की कार्रवाई
मुंगेली। जिले के शिक्षा विभाग की साख को गहरी ठेस पहुंचाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विकासखंड लोरमी के शासकीय प्राथमिक शाला लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मण कोलाम शराब पीकर स्कूल पहुंचा था। यह घटना 05 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरतक में आया …
Read More »मौत की ट्रेनः मुंबई मेल से गिरकर RPF दरोगा की उखड़ी सांसें, जानिए कब और कैसे घटी खौफनाक घटना
चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू) में मुंबई मेल से गिरकर एक आरपीएफ दरोगा की मौत हो गई. यह घटना सोमवार देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के यार्ड पोस्ट के समीप डाउन यार्ड ओल्डकार शेड के पास हुई. मृतक की पहचान मऊ जनपद के जखनिया निवासी 26 वर्षीय विशाल तिवारी के रूप में हुई है. बता दें कि दरोगा विशाल …
Read More »‘कब्र खुदेगी…’, JNU में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे, 35 सेकंड के वायरल वीडियो पर बवाल
JNU Video Viral: दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक फिर विवादों में घिर गई है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ छात्र पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे हैं. वायरल वीडियो करीब 35 सेकेंड का है. इसमें ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर’ जैसे नारे सुनाई दे …
Read More »CG Ration News: राशन कार्ड में एक भी सदस्य का नाम कटा तो पूरे परिवार का राशन बंद, 12 लाख से ज्यादा लोग हो रहे परेशान
CG Ration News: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है. अभी सत्यापन के दौरान किसी भी राशन कार्ड में एक सदस्य का नाम भी कटा है, तो उस पूरे राशन कार्ड में राशन नहीं मिल रहा है. इसके चलते अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोगों का राशन रोक दिया गया है. कार्ड …
Read More »Indore Water Crisis: इंदौर दूषित पानी मामले में हाई कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को 15 जनवरी को किया तलब
Indore Water Crisis: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए 15 जनवरी को प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब करने के निर्देश दिए हैं. …
Read More »
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter