Hrithik Roshan ने मुंबई में खरीदा 10 ऑफिस, करोड़ों की है कीमत

एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फैमिली कंपनी इन दिनों मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में लगातार खरीदारी कर रही है. दो कंपनी ने अंधेरी वेस्ट में 10 नए ऑफिस यूनिट्स खरीदा है. युरा बिजनेस पार्क की तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित ऑफिस यूनिट्स की टोटल कीमत 28 करोड़ रुपए है.

खबर है कि यह डील 27 नवंबर 2025 को रजिस्टर की गई थी. 10 नए ऑफिस यूनिट्स दो अलग-अलग कंपनियों के नाम पर लिए गए हैं. एचआरएक्स डिजिटेक एलएलपी के नाम पर 5 यूनिट्स और फिल्मकुंज बॉम्बे प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 5 यूनिट्स लिए गए हैं. एचआरएक्स डिजिटेक एलएलपी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) पार्टनर हैं और फिल्मकुंज बॉम्बे प्राइवेट लिमिटेड में एक्टर और उनकी मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) डायरेक्टर हैं.

मीडिया के मुताबिक, इन 10 ऑफिस यूनिट्स का कुल RERA कार्पेट एरिया 6,968 वर्ग फीट है. हर यूनिट का साइज लगभग 769 से 852 स्क्वायर फीट के बीच है. इससे पहले 19 नवंबर 2025 को राकेश रोशन (Rakesh Roshan) और उनकी पत्नी पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) ने अंधेरी में 5 कमर्शियल यूनिट्स 19.68 करोड़ रुपए में खरीदे थे.

ऋतिक की बहन ने भी खरीदे दो ऑफिस
बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) ने भी 24 नवंबर 2025 को इसी अंधेरी ईस्ट इलाके में दो ऑफिस खरीदा था. इन दो ऑफिस की कीमत 6.42 करोड़ है और कार्पेट एरिया 2,471 स्क्वायर फीट है. जो वैद्य वेस्ट वर्ल्ड वन एरोपोलिस नामक बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर स्थित है.

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को आखिरी बार डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) में देखा गया था, जो फिल्म अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे.

Check Also

Priyanka Chopra ने Kapil Sharma की बेटी से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण…

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर से अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *