MP News: भोपाल में दशहरा के दिन 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, 315 बोर राइफल की बुलेट से गई जान

MP News: भोपाल के कोलार में हुई बच्ची के मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मासूम की मौत छर्रा लगने से नहीं बल्कि गोली लगने से हुई है. यह खुलासा एक्सरे रिपोर्ट में हुआ है. इसके पुष्टि भी परिवारवालों ने कर दी है. बच्ची के परिवार वालों के मुताबिक बच्ची के कंधे पर छर्रा नहीं गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी. अचानक बुलेट बच्ची के कंधे में जाग घुसी थी, जिसके कारण कंधे में बच्ची के बड़ा सा छेद हो गया था. जिसके बाद बच्ची लहूलुहान हो गई थी. इलाज के लिए जैसे ही अस्पताल ले जाया गया वैसे ही बच्ची ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई. अब नए फैक्ट सामने आने के बाद पुलिस हवाई फायर के एंगल से जांच कर रही है. साथ ही पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी में भी है.

लाइसेंसधारियों की हो रही छानबीन
जानकारी के मुताबिक कोलार के राजहर्ष कॉलोनी में दशहरा के दिन जिस मासूम की मौत दुर्गा पंडाल के सामने हुई. उसे गोली लगी थी और यह गोली 315 बोर राइफल से चलाई गई थी. जिसके बाद पुलिस अब घटनास्थल के एक-दो किमी में रहने वाले लाइसेंसधारी बंदूक रखने वाले लोगों की छानबीन कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार किसने फायरिंग की. बता दें कि यह गोली दशहरे पर अज्ञात आरोपी द्वारा की गई हवाई फायरिंग के दौरान हवा में चली लेकिन ऐसा कहा जा रहा है की गोली चलने के बाद हवा के रूप के कारण गोली की दिशा बदली और बच्ची के अंदर घुस गई जिसकी वजह से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. कोलार पुलिस पता लगा रही है कि गोली किसकी राइफल से चली. जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी.

पिता बोले- बेटी को इंसाफ चाहिए
रिया दो भाइयों की इकलौती बहन थी. इनमें एक रिया से बड़ा है, जबकि दूसरा छोटा है. बहन को हमेशा के लिए खोने के गम में दोनों भाई रिया का शव देखकर बिलख पड़े. मां भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी. मां रो-रोकर बस यही कह रही थी कि कोई तो मेरी बेटी को लौटा दो. पिता सुनील रजक भी स्तब्ध रह गए थे. उन्होंने बस यही कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए.

Check Also

क्रिकेट और 400 रन

क्रिकेट खेल में कहा जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *