खेसारी लाल का NDA पर हमला, कहा- महागठबंधन रोजगार और पलायन रोकने पर केंद्रित, विपक्ष केवल धार्मिक मुद्दों में उलझा

छपरा. छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मंगलवार को बिहार की चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने महागठबंधन और विपक्षी दलों के दृष्टिकोण में अंतर को स्पष्ट किया।

खेसारी लाल यादव ने कहा, “महागठबंधन हमेशा रोज़गार और पलायन रोकने की बात करता है। हमने बिहार की उन्नति पर बात की है। लेकिन अगर आप दूसरी पार्टी को देखें, तो वे कभी भी नौकरियों या रोज़गार के बारे में बात नहीं करते। किसी भी नेता से आप पूछो, वे सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पाकिस्तान, हिंदू-मुस्लिम, धर्म-अधर्म, सनातन और मंदिर जैसी बातें करेंगे।”

उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार के युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करना और राज्य में पलायन की समस्या को कम करना है। खेसारी लाल यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और रोज़गार को ध्यान में रखते हुए अपने मतदान का निर्णय लें।

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *