Breaking News

अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर, आज नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान

K. Annamalai Resignation News: तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपा है. के. अन्नामलाई के इस्तीफे को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है. संभावना है कि आज के. अन्नामलाई नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

के. अन्नामलाई के इस्तीफे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी किया है. जिसमें बताया कि अब के. अन्नामलाई पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं. उनके इस्तीफे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है.

2 जून को वरिष्ठ नेताओं से की थी मुलाकात
तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 2 जून को पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की थी. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने की इच्छा जताई थी. जानकारी के अनुसार, पार्टी ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी. अंत में के. अन्नामलाई ने इस्तीफा दे ही दिया.

2021 में पार्टी में शामिल हुए थे अन्नामलाई
साल 2021 में अन्नामलाई के पार्टी में शामिल होते ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. पिछले साल प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया था. उन्होंने पार्टी के लिए खूब मेहनत की लेकिन विधानसभा चुनाव 2026 में कोई बेहतर परिणाम नहीं दिखाई दिया. पार्टी को केवल 1 सीट पर ही जीत मिली. फिलहाल, इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द अन्नामलाई नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

Check Also

दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के रिहायशी सोसाइटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Noida Fire: दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *