Breaking News

13 साल की दुल्हन…42 का दूल्हा, इंदौर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, भाई के लिए बहन की शादी, जानें क्या है मामला

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बाल विवाह के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है. महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है. इसके साथ ही इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश भी जारी है. इंदौर में ऐसी एक शादी को रुकवाया गया. इसमें भाई की शादी के लिए नाबालिग बहन का विवाह 42 साल के शख्स से कराया जा रहा था.

क्या है पूरा मामला?
महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर इंदौर जिले के राऊ क्षेत्र के रंगवासा गांव में बाल विवाह की सूचना मिली. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि उम्र छिपाकर शादी की जा रही है. जब जांच दल ने सबूत के तौर पर पेश की गई अंकसूची का निरीक्षण किया तो पाया कि ये फर्जी है. विवाह को रुकवा दिया गया. ये पूरा मामला शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) का है. बाल विवाह की तारीख शनिवार (25 अप्रैल) को तय की गई थी.

बालिका की उम्र 13 साल पायी गई
परिजनों ने उम्र छिपाने के लिए जो अंकसूची पेश की थी, प्रशासनिक टीम ने उसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी से कराई. जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल ने अंकसूची जारी नहीं की है. इससे भी हैरान करने वाली बात सामने आयी कि बालिका की उम्र 13 साल है. वहीं, भाई की उम्र 19 पायी गई. परिजनों द्वारा बताई उम्र से कम निकली.

42 साल के शख्स से शादी
‘बेटी लो, बेटी दो’, जैसी सामाजिक प्रथा के तहत 13 साल की बच्ची की शादी 42 साल के शख्स के साथ कराई जा रही थी. दरअसल, दादा ने अपने 19 साल के पोते की शादी के लिए बहन की शादी तय की थी. उज्जैन की चंद्रवंशी बागरी समाज धर्मशाला में विवाह किया जाना था. जिला प्रशासन को सूचना दी गई ताकि निगरानी रखी जा सके.

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *