Breaking News

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 13 लोग जिंदा जले, कई लोग घायल, Video

Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश में मार्कापुरम के पास रायवरम में यात्रियों से भरी बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें करीब 13 लोग जिंदा जल गए. जबकि करीब 20 लोग घायल हैं. हादसा इतना भयावह था कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस हरिकृष्णा ट्रैवल्स की है, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी. हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास का है. हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे. जब बस रायवरम के पास पहुंची तो उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बस में आग लग गई, जो तुरंत ही पूरी बस को अपनी जद में ले लिया. बस धू-धूकर जल गई. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

13 लोग जिंदा जले
मार्कापुरम के DSP नागराजू ने बताया, इस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए, और अब तक लगभग 20 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं. हादसा इतना भयावह है कि शव को निकालने में ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल, राहत कार्य जारी है.

CM ने जताया दुख
हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों के इस मामले की जानकारी ली है. संभावना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. सीएम ने आशंका को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

Check Also

Petrol-Diesel Price Hike: अब और बढ़ेगी महंगाई! 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *