Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप का कहर! 39 सेकंड में गिरीं कई इमारतें, 10 हजार मौतों की आशंका

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए दो बड़े भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है. महज 39 सेकंड के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों ने राजधानी कराकास समेत कई इलाकों को हिला दिया. भूकंप इतना तेज था कि कई इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है. शुरुआती आकलनों में मृतकों की संख्या हजारों तक पहुंचने की आशंका जताई गई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं.

कराकास के पास था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र कराकास से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में स्थित मोरोन क्षेत्र के पास बताया गया है. झटकों का असर इतना तेज था कि पड़ोसी देशों तक कंपन महसूस किया गया. कई इलाकों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गए, जिससे राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलें बढ़ गई हैं.

बड़े लेवल पर सर्च ऑपरेशन शुरू
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमारतों के गिरने, लोगों के चीखते हुए सड़कों पर भागने और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें दिखाई दे रही हैं. राजधानी कराकास के कई हिस्सों में बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं.

सार्वजनिक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद
रिपोर्टों के मुताबिक देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है. कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है और अधिकारियों ने कई सार्वजनिक सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया.

सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकालीन इंतजाम तेज कर दिए हैं. अस्पतालों में अतिरिक्त डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है, जबकि राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हुई हैं. विशेषज्ञों ने लोगों को आफ्टरशॉक के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

Check Also

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का महाविनाशकारी भूकंप; सुनामी की चेतावनी जारी

इंडोनेशिया में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब समुद्र के अंदर 7.7 तीव्रता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *