मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने एक बार फिर एमडी ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपयों की ड्रग्स के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले में भी डोडाचूरा के मामले गिरफ्तार हो चुका है।
मंदसौर की यशोधर्मन पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी रमेशचंद्र पाटीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्ज़री कार से 50 लाख रुपए कीमत की 530 ग्राम एमडी की तस्करी कर रहा था। मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहर के महू नीमच रोड़ स्थित स्टील नगर से कार सवार को रोका गया था। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एमडी ड्रग्स के साथ 5 किलो डोडाचूरा पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो यह एमडी ड्रग्स रतलाम जिले के किसी ढाबे से लेकर आया था और ट्रक चालकों को बेचा करता था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter