श्योपुर में मिड-डे मील का खाना जमीन पर परोसने का मामला, प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड, स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में बच्चों को मिड-डे मील का खाना जमीन पर परोसने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने SDM को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद सख्त एक्शन लेते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भोगीराम धाकड़ को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही मिड-डे मील सप्लाई करने वाले स्व-सहायता सूमह का टेंडर रद्द कर दिया गया है.

BRC और CAC को नोटिस जारी किया गया
मिड-डे मील के खाने में लापरवाही बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग ने एक्शन लेते हुए BRC और CAC को नोटिस जारी किया गया. इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है. भविष्य में किसी भी स्तर पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिड-डे मील के खाने में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुरुवार (6 नवंबर) को एक वीडियो सामने आया, जो हैरान करने वाला था. श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के हुल्लपुर में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की परवाह ना करते हुए खाना जमीन पर परोस दिया गया था. बच्चों को स्कूल की बिल्डिंग के बाहर बैठाया गया. उन्हें दीवार के सहारे जमीन पर बैठा दिया गया और पेपर पर ही रोटी-सब्जी परोस दी गई. इस पूरे मामले को एक शख्स से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद ये मामला वायरल हो गया.

Check Also

Jhansi Crime News: जिंदा चूहे को लटकाकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग, वीडियो वायरल होने पर 4 युवकों पर FIR

Live Rat Burnt Video FIR: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *