UP और बिहार से ज्यादा अब MP में क्राइमः कांग्रेस दिग्गज पहुंचे PHQ, DGP से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश में देश के बिहार और यूपी राज्य से ज्यादा क्राइम हो रहा है। अपराध के मामले में यूपी बिहार से मध्यप्रदेश आगे निकल गया है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एमपी कांग्रेस ने डीजीपी (DGP) को सौंपे ज्ञापन में कहा है। दरअसल आज MP कांग्रेस दिग्गज पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने DGP से मुलाकात की और तीन मामलों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। डीजीपी से मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- UP और बिहार से ज्यादा अब MP में क्राइम हो रहे है। असली जंगल राज मध्यप्रदेश में फैला हुआ है। सरकार गृह विभाग पर ध्यान नहीं दे रही है। जीतू पटवारी समेत कांग्रेसी नेता प्रदेश में दौरे कर रहे है। सागर के रेहली में अहिरवार समाज में नौजवान की हत्या की गई। एफआईआर में पुलिस ने घपला कर दिया।

ज्ञापन पर जांच करेंगे और जल्द कार्रवाई भी होगी
मुख्य आरोपी का नाम नहीं लिखा गया। मृतक का नाम यादव और अहिरवार समाज को आरोपी बताया। इसी तरह पटवारी पर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है। नौगांव में प्रजापति समाज के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 36 घंटे तक सड़क पर बैठने के बाद मामला दर्ज हुआ है। सज्जन वर्मा ने कहा- बढ़ते अपराधों को लेकर DGP से बात हुई है। हमने कहा गृह विभाग का जिम्मा बदलो। अपराधों को लेकर डीजीपी ने आश्वासन दिया, कहा- ज्ञापन पर जांच करेंगे और जल्द कार्रवाई भी होगी।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *