MP News: इंदौर में अर्चना तिवारी के हॉस्टल का DVR पुलिस ने कब्जे में लिया, बॉडी लैंग्वेज देखकर सुराग जानने की होगी कोशिश

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से गायब हुई युवती अर्चना तिवारी का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है. मामल की जांच कर रही पुलिस टीम ने इंदौर में अर्चना तिवारी के हॉस्टल से DVR को कब्जे में लिया है. पुलिस अर्चना की बॉडी लैंग्वेज को देखकर ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि वो किन हालातों से गुजर रही थी. साथ ही पुलिस ये पता लगाएगी कि आखिरी बार अर्चना तिवारी को किसके साथ देखा गया था.

DVR जांच को अहम माना जा रहा है
DVR के जरिए पुलिस अर्चना की मनोदशा को समझना चाहती है. अर्चना की बॉडी लैंग्वेज देखकर पुलिस अंदाजा लगाएगी कि क्या वो परेशान थी. आखिरी समय पर उसके साथ कौन-कौन देखा गया था. साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि क्या कोई संदिग्ध व्यक्ति अर्चना तिवारी के साथ था. DVR की जांच को केस सुलझाने में अहम कड़ी माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.

देश के सभी राज्यों में होगी अर्चना की तलाश
अर्चना तिवारी की तलाश अब देश भर में होगी. ऑल इंडिया तलाश करने के लिए आदेश भी जारी हो गया है. अर्चना तिवारी की खोजबीन करने के लिए देश भर के सभी राज्यों के सभी जिलों के एसपी को पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी गई है. यह पत्र राजधानी भोपाल के रानी कमलापति जीआरपी थाने ने भेजा है. जीआरपी थाना ने देश भर के सभी जिलों के जीआरपी थाने और एसपी को अर्चना की तलाश में मदद करने के लिए कहा है.

दूरदर्शन पर होगा गुमशुदगी का प्रसारण
इसके साथ ही पुलिस ने यह भी फैसला लिया है कि अब दूरदर्शन पर देश भर में अर्चना की गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की जाएगी. जिससें आम लोगों तक अर्चना की गुमशुदगी का समाचार जाएगा, जिससे अर्चना को ढूंढ़ने में पुलिस को मदद मिलेगी. दूरदर्शन पर लोगों से अपील की जाएगी कि यदि कहीं भी अर्चना दिखे तो पुलिस को सूचना दी जाए.

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *