Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे भारत का दौरा, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा ऐलान, ट्रेड डील पर होगी बात

US President Visit India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे. ट्रंप के इस दौरे को लेकर चर्चा है कि ट्रेड डील पर मुहर लग सकती है.

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि ट्रंप की भारत यात्रा की दिशा में काम चल रहा है और उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में यह दौरा हो सकेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका दोनों देशों के रिश्ते शानदार दौर में हैं. अब दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं.

क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री
भारत-US संबंधों पर मार्को रुबियो ने कहा, “मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है. मेरा मतलब है, रिश्ते बहुत मजबूत हैं. G7 में प्रधानमंत्री के साथ हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई थी, राष्ट्रपति की भी बैठक हुई थी. हम एक ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं. हम इसे पूरा करने के बिल्कुल करीब हैं और यह बहुत सकारात्मक है. हम जल्द ही एक और क्वाड बैठक में फिर से जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, और मैं खुद साल के अंत से पहले वापस आने और अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति की यात्रा की योजना बनाने की उम्मीद कर रहा हूं.”

उन्होंने कहा, “अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति भारत आएंगे. मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है. भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है, और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच संबंध बहुत गहरे हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वाकई बहुत अहम है.”

Check Also

Flydubai Co-Pilot Attack: कैप्टन स्मित पर हमले के बाद को-पायलट का काला चिट्ठा सामने! 2024 में भी उठे थे गंभीर सवाल

Flydubai Co-Pilot Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *