Breaking News

MP News: भोपाल में बिजली बिल बकायादारों के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी, एक सिक्योरिटी गार्ड पर 18 हजार तक खर्च हो रहे

MP News: राजधानी भोपाल में विद्युत विभाग बिजली बिल का भुगतान ना होने से परेशान है. करोड़ों रुपये के बिजली बिल का भुगतान उपभोक्ता नहीं कर रहे हैं. बिजली बिल की वसूली के लिए इस बार बिजली विभाग ने अनोखे अभियान की शुरूआत की है. जिसमें लंबे समय से बिजली बिल ना भरने वाले लोगों के घरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. बिजली चोरी करने वालों के घर के सुरक्षाकर्मी के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी चौकसी कर रहे है.

क्या है पूरा मामला?
भोपाल का अटल नेहरू नगर इलाका जहां घर के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सुरक्षाकर्मी इस बात को लेकर पहरा दे रहे हैं कि घर के मुखिया बिजली चोरी ना कर लें. घर के मुखिया का ड़ेढ लाख से ज्यादा बिजला का बिल बकाया है. बार-बार चेतावनी दी गई. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने समझाइश दी, नोटिस दिया गया. तीन से चार महीने के इंतजार के बाद बिजली बिल ना भरने पर कनेक्शन काट दिया गया. अब घर के बाहर सुरक्षाकर्मी का पहरा है. घर के मुखिया का कहना है कि हम गरीब है. इतना बिल कहां से भरेंगे. जहर खाकर मर जाएंगे.

एक सुरक्षाकर्मी पर कितना खर्च हो रहा है?

  • राजधानी भोपाल में बिजली विभाग के 4 जोन हैं.
  • भानपुर जोन में 4 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है.
  • भानपुर जोन में बकायादार की संख्या 5 से 6 हजार है.
  • बड़े बकायादारों के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
  • 1.5 से 2 लाख रुपये तक के बकायादारों पर सख्ती की गई है.
  • मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के अंतर्गत 270 जोन हैं.
  • एक सुरक्षाकर्मी पर खर्च हो रहे 17-18 हजार रुपये हैं.
  • पूरे प्रदेश भर में सुरक्षाकर्मी घरों के बाहर तैनात

अनंतनगर में भी सुरक्षाकर्मी तैनात
भोपाल में अलग-अलग 27 जोन में घरों के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. भोपाल के अनंतनगर में घर के बाहर सुरक्षाकर्मी हैं. यहां पर भी दो लाख का बिजली का बिल बकाया है. बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. बिजली बिल की वसूली के लिए कनेक्शन काट दिया गया और बीते पांच दिनों से घर के बाहर सुरक्षाकर्मी दिन रात पहरा दे रहे है.

जली विभाग का क्या कहना है?
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी का कहना है कि करोड़ों रूपए की वसूली की जानी है. समाधान योजना के तहत उपभोक्तों को सरचार्ज माफ करने अभियान भी चालाया जा रहा है. फिर भी लोग बिल का भुगतान नहीं कर रहे है. इसी वजह से सख्ती की जा रही है. अभी कनेक्शन काट कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है. बिजली बिल ना भरने पर अलग-अलग धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई भी तैयारी है. बिजली बिल ना भरने पर संपत्ति तक कुर्क की जाएगी.

Check Also

Bengal Elections 2026: ECI ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं

बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की दूसरी पूरक सूची शुक्रवार देर रात चुनाव आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *