सुरगी उच्चतर माध्यमिक शाला में नए प्राचार्य Y. R. साहू ने ग्रहण किया कार्यभार, शिक्षकों–विद्यार्थियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, विद्यालय में उत्साह का माहौल

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री के गोद ग्राम आदर्श ग्राम सुरगी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आज नए प्राचार्य श्री Y. R. साहू ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

34 वर्ष की दीर्घ एवं उत्कृष्ट शिक्षकीय सेवा के बाद पहली बार प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए श्री साहू के कार्यभार ग्रहण को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासन के क्षेत्रों में नए मानक स्थापित करेगा।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्राचार्य श्री साहू ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने देर से विद्यालय आने वाले और अव्यवस्थित बाल रखने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक समझाइश दी। इसके बाद उन्होंने शिक्षक–स्टाफ की बैठक लेकर विद्यालय के परिणामों में सुधार लाने, शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने और कमियों को शीघ्र दूर करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

उनके सरल व विनम्र व्यवहार से विद्यालय का पूरा स्टाफ बेहद प्रसन्न दिखा और सभी ने मिलकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।

उपस्थित स्टाफ
व्याख्याता :
योगेश गौतम, बसंती शर्मा, गीतांजलि साहू, सुशील नारायण शर्मा, वीरेंद्र टेभूरकर, किरण साहू, नीरा ठाकुर, वंदना देवांगन, चित्रलेखा साहू, स्मिता मिश्रा, चारुलता भौतमांगे, शिवानी रात्रे, दिनेश सिन्हा, बलराम आर्य, योगेश यादव

पी.टी.आई. : राजाराम देवांगन

शिक्षक : देवेंद्र मंडावी
सहायक शिक्षक : शिवम झा, अंकित जंघेल, क्षत्रपाल देशमुख

मिडिल के प्रधान पाठक : परमानंद साहू, अरुणा साहू आदि
बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत सरपंच सुग्रीव साहू
ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुकृत दास साहू, देवेंद्र जैन, पूर्व सरपंच आनंद साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आज का दिन उत्साह, ऊर्जा और उम्मीदों से भरा रहा। सभी ने विश्वास जताया कि नए प्राचार्य श्री Y. R. साहू के नेतृत्व में विद्यालय प्रगति की नई दिशा तय करेगा।

Check Also

Mahtari Vandan Yojana: कब आएगी महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त, इस आसान तरीके से तुरंत चेक करें

Mahtari Vandan Yojana 30th Installation Date: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *