Breaking News

उन्हेल में बाइक-ट्रक की जोरदार टक्कर: नगर परिषद कर्मचारी की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में नगर परिषद के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरी घटना उज्जैन के उन्हेल-नागदा रोड की है। जहां बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नगर परिषद कर्मचारी बाबूलाल परमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार आंगनबाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना से नगर में शोक का माहौल है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Check Also

जबलपुर मास्टर प्लान पर हाईकोर्ट सख्त! 2021 में खत्म हुई मियाद, अब प्रमुख सचिव-T&CP डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

जबलपुर। शहर का नया मास्टर प्लान जारी करने में हो रही लंबी देरी को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *