iPhone 18 sale: लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में आज यानी 18 सितंबर से iPhone 18 की सेल शुरू हो चुकी है. हर साल की तरह इस साल भी दुकानों पर iPhone लवर्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आईफोन लवर्स iPhone 18 और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं. देश मे हर जगह एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है. वहीं कई ग्राहक ऐसे भी हैं, जो आईफोन के लिए रात से ही दुकानों के बाहर कतारों में खड़े हैं.
Apple Stores के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़
दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के Apple Store के बाहर नया iPhone 18 खरीदने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फोन को सबसे पहले और अपने पसंदीदा कलर में पाने के लिए कई दीवाने तो रात 10 बजे से ही स्टोर के बाहर कतारों में लग गए.
आईफोन का क्रेज इस कदर है कि कुछ लोग 200 किलोमीटर दूर हरियाणा से आकर रातभर लाइन में खड़े रहे. कुल मिलाकर देश के बड़े शहरों में Apple के इस नए फोन को लेकर ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
iPhone 18 Pro और Pro Max के रेट
iPhone 18 Pro के 256GB वाले शुरआती मॉडल की कीमत लगभग 1,64,900 रुपये तय की गई है. वहीं इसका सबसे बड़ा 2TB स्टोरेज वाला मॉडल करीब 3,14,900 रुपये में मिल सकता है. दूसरी तरफ बड़े डिस्प्ले वाले iPhone 18 Pro Max की शुरुआत 256GB वेरिएंट के लिए करीब 1,79,900 रुपये से होती है. इसके सबसे महंगे 2TB वेरिएंट की कीमत लगभग 3,29,900 रुपये तक जाती है.
डिस्काउंट और पैसे बचाने के आसान तरीके
अगर आप iPhone 18 Pro सीरीज को Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदते हैं, तो चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करके तुरंत 7,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत को कम कर सकते हैं. पुराने फोन के मॉडल और उसकी हालत के आधार पर Apple स्टोर आपको 21,000 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे सकता है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter