Breaking News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, 500 किलो लहन नष्ट, 6 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत चारभाटा में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 500 किलो महुआ लहन भी बरामद हुआ, जिसे आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि महुआ शराब बनाने के लिए केमिकल का भी उपयोग किया जाता था।

आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की भट्टी संचालित कर रहे थे। पिथौरा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Check Also

तारा कोल ब्लॉक पर सियासी घमासान! भूपेश बघेल ने CM साय को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- आमने-सामने साफ हो जाएगा सच

CG News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *