अब अस्पताल में नहीं करना होगा घंटों इंतजार: भीड़ नियंत्रित करने OPD की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की होगी व्यवस्था, सीएम ने दिए सिस्टम विकसित करने के निर्देश

देहरादून. सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने और आयुष्मान हेल्प डेस्क (आयुष्मान मित्र) की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान जनता को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. चिकित्सालयों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए OPD आदि की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए सुदृढ़ सिस्टम विकसित किया जाएगा.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *