उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारः तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्री की मौत, बेटा और पत्नी घायल

अमरोहा. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार 4 लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई है. वहीं युवक की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल घायल महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

बता दें कि घटना हसनपुर-संभल मार्ग पर कालाखेड़ा मिल के पास घटी है. जहां एक परिवार बाइक से हसनपुर क्षेत्र के गांव धौरिया जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में क्लीनिक संचालक अमित खड़गवंशी (27) की मौके पर ही जान चली गई. वहीं युवक की बेटी, बेटा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके से कैंपर चालक फरार हो गया.

वहीं घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. जहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया. रास्ते में दीक्षा (3) की मौत हो गई. युवक की पत्नी रेनू और बेटा तनिष्क का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, युवक अपने परिवार को लेकर ससुराल जा रहा था. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *