ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी: Mail से मचा हड़कंप, परिसर में पुलिस ने की तलाशी

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ऑफिशियल मेल आईडी पर एक मेल में यह धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने परिसर में तलाशी शुरू कर दी।

दरअसल, देर रात धमकी भरा मेल आया था। सुबह इसे देखते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस मेल की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही यह कहां से भेजा गया है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आ चुका है। गौरतलब है कि यहां भारतीय सेना के लिए बम, गोला-बारूद और मिसाइल बनाई जाती है।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *