Breaking News

Bullying: गाली-गलौच पर बढ़ा विवाद, युवकों ने महिला और अधेड़ को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में (Bullying) कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भूकंप अटल आवास के पास मामूली गाली-गलौच को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना हिंसक हो गया कि युवकों के एक समूह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।

युवकों ने महिला और अधेड़ को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा (Bullying)
आरोपियों ने एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति को घेरकर उन पर लाठी-डंडों, लात और मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक सरेआम मारपीट करते और गुंडागर्दी करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और इलाके में शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है.

Check Also

मिट्टी में गढ़ रहे ‘विराट’ गणेश का स्वरूप, राजिम के रमन की कला ने पूरे छत्तीसगढ़ में बनाई पहचान; 14 फीट की प्रतिमा बिलासपुर रवाना

राजिम। मिट्टी को आकार देकर भगवान श्रीगणेश का विराट और आकर्षक स्वरूप गढ़ना आसान नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *