Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को आज से कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. राज्य से गुजरने वाली 21 ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा. इसके साथ ही दो ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है.

आज से चार दिनों तक ट्रेन संचालन प्रभावित
दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल के नागपुर जोन में डोंगरगढ़ सेक्शन पर तकनीकी काम किया जा रहा है. इस वजह से 21 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इनमें रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों को आंशिक कैंसिल किया गया है. ट्रेनें आज यानि 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी.

सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्थानीय यात्रियों को करना पड़ेगा. आज एक मेमू पसेंजर ट्रेन, 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, 28 दिसंबर को 9 मेमू ट्रेन और 29 दिसंबर को एक मेमू ट्रेन रद्द रहेगी. रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर-डोंगरगढ़, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी), बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और डोंगरगढ़-रायपुर ट्रेन शामिल हैं.

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
26 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68861) गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68741) दुर्ग-गोंदिया मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68743) गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68744) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68742) गोंदिया-दुर्ग मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68709) रायपुर-डोंगरगढ़
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68729) रायपुर-डोंगरगढ़
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68862) झारसुगुड़ा-गोंदिया
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 58205) रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68721) रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68723) डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68711) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68713) गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68714) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68715) बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68716) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68712) गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68730) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 58206) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68724) गोंदिया-रायपुर मेमू
29 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68710) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू

Check Also

बस्तर का 96 फीसदी हिस्सा नक्सलमुक्त, संभाग के 1000 गांवों से नक्सलियों का सफाया, दंतेवाड़ा से हटा पहला पुलिस कैंप

CG News: नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में अब मात्र तीन दिन रह गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *