MP News: मध्‍य प्रदेश में SIR के काम में दिखी तेजी, 10 जिलों में पूरा हुआ 100% डिजिटाइजेशन कार्य

MP News: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में SIR कार्य 100% पूरा हो गया है. साथ ही 94.5% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन भी संपन्न हो चुका है. प्रदेश के 35 जिलों ने 96% से अधिक लक्ष्य हासिल किया है, जबकि कुल 5 करोड़ 42 लाख पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने दी है. उन्होंने बताया कि अशोकनगर, नीमच, बैतूल और गुना में 100% उपलब्धि प्राप्त हुई है.

इसके अलावा मंडला, डिंडोरी, शाजापुर, सीहोर, सीधी और उमरिया में भी लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है. 5 अन्य जिलों में 93% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है. निर्धारित समयसीमा से पहले उपलब्धि पर सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों का आभार जताया है. साथ ही उन्होंने BLO और शासकीय सेवकों के प्रयासों की सराहना की है.

9 दिसंबर से फिर शुरू हाेगी SIR प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया के चलते अभी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना, हटाना या सुधार कराना संभव नहीं है. यह प्रक्रिया 9 दिसंबर से फिर शुरू होगी. इसी दौरान चुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण को लेकर नया नियम भी लागू किया है. अब नया नाम जोड़ने या वोटर लिस्ट में किसी भी तरह का संशोधन कराने के लिए एक घोषणा पत्र देना अनिवार्य होगा. यह घोषणा पत्र का फॉर्मेट सभी जिलों को भेजा जा रहा है.

बीएलओ करेंगे घोषणा पत्र पर हस्‍ताक्षर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया ने बताया कि फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ना) और फॉर्म-8 (नाम सुधार या पता बदलाव) भरने वाले हर आवेदक को यह घोषणा पत्र लगाना होगा. इसमें आवेदक को अपने माता-पिता और रिश्तेदारों की जानकारी के साथ उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर की डिटेल देनी होगी. साथ ही इस घोषणा पत्र पर संबंधित बीएलओ के हस्ताक्षर भी अनिवार्य होंगे, ताकि जानकारी की जांच और फील्ड वेरिफिकेशन को और मजबूत किया जा सके.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *