‘सोना खरीदने से बचें…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से फ‍िर की अपील, राहुल पर साधा न‍िशाना

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फ‍िर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है. अपने नए वीडियो में पीएम ने एक बार फिर जनता से सोना न खरीदने की अपील की है. उन्‍होंने देश की 7.8% आर्थिक वृद्धि को लेकर देशवासियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के अंदर भी कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं. इसके बाद भी भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फ‍िर पहले भी जनता से सोना न खरीदने की अपील की थी. एक बार फ‍िर उन्‍होंने अपने वीड‍ियो में कह कि गर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए. ऐसी ही अपील 11 मई की थी.

अपने वीड‍ियो में उन्‍होंने आगे कहा कि दुनिया युद्ध समेत विभिन्न संकटों से जूझ रही है. इस तरह के हालात में भी भारत तेज गति से बढ़ रहा है.उन्होंने 7.8% ग्रोथ को देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ का परिणाम बताया है.

पीएम मोदी ने किस पर साधा न‍िशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीड‍ियो में कहा कि देश के अंदर भी कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं. इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है. देश को इसी रफ्तार को बनाए रखना होगा. आगे भी तेजी से विकास करना होगा.

आगे कहा कि लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए. देश में जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, उतनी ही मजबूती से भारत आगे बढ़ेगा. पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा.

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *