Ambikapur News: बनारस से मैनपाट तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया गंगाजल

Ambikapur News: सावन के पवित्र महीने में छत्तीसगढ़ के सरगुजा से जुड़ी एक अनूठी और लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हुई है. सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो ने वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर गंगाजल उठाकर करीब 400 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल कांवड़ यात्रा की शुरुआत की.

विधायक 150 कांवड़ियों के साथ यात्रा पर
विधायक रामकुमार टोप्पो करीब 150 कांवड़ियों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। कांवड़ियों का जत्था वाराणसी से पैदल यात्रा करते हुए सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में स्थित चोरकीपानी के स्वयंभू शिव मंदिर पहुंचेगा। करीब 12 दिनों तक लगातार पैदल चलने के बाद यहां भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।

पांच वर्षों से जारी है कांवड़ यात्रा
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों की यह महायात्रा पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं और वाराणसी से गंगाजल लेकर मैनपाट पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार विधायक रामकुमार टोप्पो भी कांवड़ियों के साथ पूरी यात्रा में पैदल शामिल हो रहे हैं। अस्सी घाट पर गंगाजल उठाने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा शुरू की।

12 दिनों तक पैदल चलेंगे विधायक
वाराणसी से मैनपाट तक की इस लंबी यात्रा में कांवड़ियों को 12 दिनों तक पैदल सफर करना होगा। इस दौरान श्रद्धालु गंगाजल को लेकर सरगुजा की ओर बढ़ेंगे और निर्धारित स्थल पर पहुंचकर स्वयंभू शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *