भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली लौट आए हैं. भूटान से लौटते ही पीएम मोदी दिल्ली के एनएलजेपी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां दिल्ली ब्लास्ट में घायलों का इलाज चल रहा है. पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर घायलों का हाल जाना. अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी.

बता दें कि दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हो गया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों का इलाज इस वक्त एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है.

2 दिवसीय दौरे के बाद लौटे पीएम मोदी
इसके बाद पीएम मोदी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक में भी शामिल होंगे. भूटान के 2 दिवसीय दौरे के बाद आज बुधवार को वापस दिल्ली लौटे हैं, जहां घायलों से मिलने सीधे अस्पताल पहुंचे. भूटान में ही पीएम मोदी ने कहा था कि लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

किसी कीमत में आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा. घायलों से मिलने के बाद पीएम ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.”

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *